Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

केंद्र से बकाये को लेकर Mamata Banerjee ने विधायकों संग दिया धरना

Summary :

Mamata Banerjee Protest: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुवाई में टीएमसी विधायकों ने केंद्र से मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लंबित धनराशि की मांग को लेकर बुधवार (29 नवंबर) को राज्य विधानसभा परिसर में धरना दिया। केंद्र से बकाये को लेकर Mamata Banerjee ने विधायकों संग दिया धरना केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते दिखाई दिए विधायक BJP पर साधा जमकर निशाना TMC ने लिखा X पर पोस्ट टीएमसी के आधिकारिक X हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है कि जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की नेतृत्व में टीएमसी विधायक केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार…

Mamata Banerjee Protest: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुवाई में टीएमसी विधायकों ने केंद्र से मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लंबित धनराशि की मांग को लेकर बुधवार (29 नवंबर) को राज्य विधानसभा परिसर में धरना दिया।

  • केंद्र से बकाये को लेकर Mamata Banerjee ने विधायकों संग दिया धरना
  • केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते दिखाई दिए विधायक
  • BJP पर साधा जमकर निशाना

TMC ने लिखा X पर पोस्ट

टीएमसी के आधिकारिक X हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है कि जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की नेतृत्व में टीएमसी विधायक केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक तरफ टीएमसी विधायक बीजेपी के खिलाफ नारे लगा रहे थे तो टीएमसी के धरने से कुछ दूरी पर मध्य कोलकाता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उसी दौरान एक रैली करके बीजेपी के लोकसभा अभियान की शुरुआत की।

X पर पोस्ट में टीएमसी ने लिखा, ”आज (29 नवंबर) माननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने विधायकों के साथ डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा के सामने धरना दिया. हमारी मांग बिल्कुल स्पष्ट है: मनरेगा और आवास योजना का लंबित बकाया जारी किया जाए.पोस्ट में कहा गया, ”बीजेपी के अत्याचारी शासन और उनकी प्रतिशोध की राजनीति के कारण, बंगाल के वंचित श्रमिकों को गहरा दुख सहना पड़ा है, लेकिन हम अपने अधिकारों के लिए लड़ेंगे. बीजेपी का जमींदारी राज खत्म होगा और जनता विजयी होगी!”

X पर पोस्ट में टीएमसी ने लिखा, ”आज (29 नवंबर) माननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने विधायकों के साथ डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा के सामने धरना दिया. हमारी मांग बिल्कुल स्पष्ट है: मनरेगा और आवास योजना का लंबित बकाया जारी किया जाए।
पोस्ट में कहा गया, ”बीजेपी के अत्याचारी शासन और उनकी प्रतिशोध की राजनीति के कारण, बंगाल के वंचित श्रमिकों को गहरा दुख सहना पड़ा है, लेकिन हम अपने अधिकारों के लिए लड़ेंगे. बीजेपी का जमींदारी राज खत्म होगा और जनता विजयी होगी!”

पार्टी वर्कर्स दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के लिए तैयार रहें- CM Mamta

सूत्रों के मुताबिक, इस महीने की शुरुआत में सीएम ममता ने टीएमसी कार्यकर्ताओं से कहा था कि वह दिसंबर के दूसरे या तीसरे हफ्ते में दिल्ली जाएंगी और केंद्र की ओर से लंबित धनराशि पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का आग्रह करेंगी। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा था कि अगर शीतकालीन सत्र के दौरान पीएम मोदी ने उनसे मिलने से इनकार किया तो पार्टी वर्कर्स दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के लिए तैयार रहें।

ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना फंड के मुद्दों पर चर्चा की

Mamata Banerjee Protest: दरअसल, पिछले दिनों टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी की पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस के साथ मुलाकात के बाद पार्टी का धरना प्रदर्शन अस्थायी तौर पर रोक दिया गया था, जिन्होंने बाद में कहा था कि उन्होंने केंद्र सरकार के साथ राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना फंड के मुद्दों पर चर्चा की है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner