पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी चार अप्रैल से अपने चुनाव प्रचार की शुरूआत करेंगी और प्रदेश में तकरीबन 100 रैलियों को संबोधित करेंगी।
लोकसभा चुनाव के लिए तृणमूल के घोषणापत्र जारी करते हुए ममता ने कहा, ‘‘मेरे चुनाव अभियान की शुरूआत चार अप्रैल से होगी और यह 17 मई तक जारी रहेगी। मैं करीब 100 रैलियों को संबोधित करूंगी। मैं असम में भी रैली को संबोधित करूंगी।’’
राहुल के तंज पर अमित शाह का पलटवार.. ‘‘वंशवाद के उत्तराधिकारी’ को सब कुछ लगता लगता है ड्रामा
तृणमूल के सूत्रों ने बताया कि वह प्रदेश की 42 लोकसभा क्षेत्रों में से कम से कम दो रैलियों को संबोधित करेंगी।
ममता ने कहा कि वह 31 मार्च को प्रचार के लिए आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगी।


Download Android App
Download iOS App



