भाजपा ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद से ममता बनर्जी के इस्तीफे की पेशकश को नाटक करार दिया। पार्टी ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस की सरकार खुद ही गिर जाएगी और इसके लिए भाजपा को कुछ करने की जरूरत नहीं है।
लोकसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहने के कारण बनर्जी ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफे की पेशकश की थी लेकिन तृणमूल ने उसे अस्वीकार कर दिया।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ”यह अच्छा है कि उन्होंने कम-से-कम अपनी हार स्वीकार की। लेकिन केवल सहानुभूति बटोरने के लिए उन्होंने पद छोड़ने का नाटक किया।”
विजयवर्गीय ने कहा कि बनर्जी की सरकार खुद गिर जाएगी और इसके लिए भाजपा को कुछ करने की जरूरत नहीं है।
उल्लेखनीय है कि बनर्जी ने कहा था कि भाजपा अगर उनकी सरकार गिराने की कोशिश करती है तो वह उसकी गलती होगी।


Download Android App
Download iOS App



