पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कश्मीरी लड़कियों के संबंध में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के बयान की आलोचना की और कहा कि शीर्ष पदों पर बैठे लोगों को जम्मू-कश्मीर के लोगों के बारे में असंवेदनशील टिप्पणी करने से बचना चाहिए।
खट्टर का नाम लिए बिना ममता बनर्जी ने एक ट्वीट में कहा, “उच्च पदों पर बैठे हम और कई अन्य लोगों को जम्मू-कश्मीर के प्यारे लोगों के खिलाफ असंवेदनशील टिप्पणी करने से बचना चाहिए। ऐसी टिप्पणियां केवल जम्मू कश्मीर को ही नहीं बल्कि समूचे देश को चोट पहुंचाती है।”

खट्टर के बयान के मद्देनजर बनर्जी की यह टिप्पणी आयी है। बता दें कि मनोहर लाल खट्टर ने कहा था कि संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म होने के बाद “अब हरियाणा के लोग कश्मीर से दुल्हन ला सकेंगे।”


Download Android App
Download iOS App



