जिस सायरन से आप चिढ़ते हैं सबसे ज्यादा इस बच्‍चे ने उसी पर कर दिखाया गजब का डांस,देखें वीडियो

Summary :

जो लोग अपनी कार और बाइक्स में सिक्योरिटी सायरन लगाते हैं वो एक ऐसी खतरनाक आवाज होती है जो सबसे ज्यादा कानों में चुभती है।

जो लोग अपनी कार और बाइक्स में सिक्योरिटी सायरन लगाते हैं वो एक ऐसी खतरनाक आवाज होती है जो सबसे ज्यादा कानों में चुभती है। यह सायरन अक्सर लोग गडिय़ों में इस वजह से लगवाते हैं अगर उनकी गाड़ी में कोई उनसे बिना पूछे छेड़छाड़ करता है तो वह सायरन बजने लगता है।  कई बार तो इस सायरन की वजह से मन बहुत चिढ़चिढ़ा भी हो जाता है। लेकिन हाल ही में एक बच्चे ने इस सायरन की आवाज पर इतने बेहतरीन डांस मूव्स किए है कि हर कोई इन्हें देखकर काफी ज्यादा हैरान है। 

यह वीडियो आनंद महिंद्रा ने किया ट्वीट 

देश के मशहूर कारोबारी आनंद महिंद्रा ने इस बच्चे का वीडियो ट्वीट किया है। 35 सेकेंड के इस वीडियो में बच्चा शानदार डांस कर रहा है। साथ में खड़ी हुई बाइक का सायरन बज रहा है। बच्चे के मूव्स वाकई कमाल के हैं। ये वीडियो आनंद महिंद्रा ने शुक्रवार रात विडियो ट्वीट किया। आनंद महिंद्रा ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा है इसको देखने के बाद हंसी नहीं रोक पा रहा हूं। इतना मजेदार वीडियो मैंने कभी समय बाद देखा है। इसके साथ ही मेरा तो वीकएंड शुरू हो गया है। 

बच्चे का स्वैग,फूल टू धमाल है

इस वीडियो की शुरूआत काफी ज्यादा जबरदस्त है। एक बच्चा अपने घर से कुछ सामान लेकर बाहर आ रहा होता है। लेकिन अचानक से उसके दिमाग में कुछ आता है और वह सामान को जमीन पर रखकर बाइक के टायर पर एक लात मारता है। 
तभी बाइक का सायरन बजना शुरू हो जाता है और बच्चा उस पर गजब का डांस करना शुरू कर देता है। इस बच्चे के डांस के दौरान ही घर के अंदर से किसी महिला की आवाज भी आती है जिसके बाद वह बच्चा जल्दी से अपना सामान उठकर वहां से चला जाता है। वैसे वीडियो सचमुच काफी दिलचस्प है इसे वीडियो को देख कोई भी खिल उठे। 

जिसने भी वीडियो देखी वो इसे देखा ख‍िलख‍िला उठा…

Desk Team