कर्नाटक बाढ़ : सरकार ने लगाया 6000 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान

Summary :

मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि यह 45 वर्षों में सबसे बड़ी आपदा है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने केंद्र से राहत के तौर पर 3000 करोड़ रुपये मांगे हैं।

कर्नाटक सरकार ने राज्य में मूसलाधार बारिश और बाढ़ से 6000 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है। राज्य में बारिश से संबंधित विभिन्न घटनाओं में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि यह 45 वर्षों में सबसे बड़ी आपदा है। साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने केंद्र से राहत के तौर पर 3000 करोड़ रुपये मांगे हैं। 
उन्होंने कहा, “हम बारिश में तबाह हुए मकानों के पुन: निर्माण की योजना बना रहे हैं। कुछ गांवों को तो पूरी तरह से पुनर्निर्माण की जरूरत होगी।” उन्होंने कहा, “अभी तक बारिश से संबंधित विभिन्न घटनाओं में 24 लोगों की मौत हो चुकी है।” येदियुरप्पा ने कहा कि एनडीआरएफ और सशस्त्र बलों के दल बचाव एवं राहत कार्यों में लगे हैं। 

Desk Team