मणिशंकर अय्यर बोले- टुकड़े-टुकड़े करने वाले हम नहीं मोदी सरकार

Summary :

मणिशंकर अय्यर ने कहा “टुकड़े टुकड़े करने वाले हम नहीं यह सरकार है। यह साफ है कि हमें देश की अखंडता को बचाकर रखना होगा।” उन्होंने कहा कि वो हमें भले ही पाकिस्तान परस्त कहें, लेकिन इनको बताया जाए कि हम भारत को बचाने निकले हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने गुरुवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने सरकार पर देश को बांटने का आरोप लगाते हुए कहा कि ” टुकड़े-टुकड़े करने वाले हम नहीं,यह सरकार है।” पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा की ओर से निकाली गई ”गांधी शांति यात्रा ” के समापन के मौके पर कांग्रेस नेता ने यह टिप्पणी की।
उन्होंने कहा, ”यशवंत सिन्हा ने इस यात्रा को निकालकर इस सरकार को दिखाया है कि हम डरते नहीं हैं। ” उन्होंने आगे कहा, ”मुझे आश्चर्य होता है कि हमारी राजनीतिक शक्तियां कुछ दब गयी थी। इन महिलाओं के बारे में कहा जाता था कि ये बाहर नहीं निकल सकतीं। अब वह कह रही है कि भारत और संविधान हमारा है और तिरंगा हमारा परचम है।”

सीएए विरोध : शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी जामिया से राजघाट तक मार्च की इजाजत

मणिशंकर अय्यर ने कहा “टुकड़े टुकड़े करने वाले हम नहीं यह सरकार है। यह साफ है कि हमें देश की अखंडता को बचाकर रखना होगा।” उन्होंने कहा कि वो हमें भले ही पाकिस्तान परस्त कहें, लेकिन इनको बताया जाए कि हम भारत को बचाने निकले हैं।  इस मौके पर जदयू से निकाले गए पवन वर्मा ने कहा, ”यह यात्रा का समापन नहीं, नयी मुहिम का आगाज है। इस वक्त यह कोशिश की जा रही है कि देश की स्थिरता, प्रेम और सौहार्द को बिगाड़कर राजनीतिक फायदा उठाया जा सके।” उन्होंने कहा, ”देश को बांटने वाली शक्तियों का हम सब भारतीय के तौर पर मिलकर मुकाबला करेंगे।” 

Desk Team