मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिससे राज्य में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। इस्तीफे से पहले, बीरेन सिंह ने बीजेपी सांसद संबित पात्रा, मणिपुर सरकार के मंत्री और विधायकों के साथ राज्यपाल से मुलाकात की थी। इसके अलावा, उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी।
बीरेन सिंह के इस्तीफे के पीछे क्या कारण है, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन यह बताया जा रहा है कि मणिपुर में जातीय हिंसा शुरू होने के करीब दो साल बाद यह इस्तीफा आया है। उनके इस्तीफे की मांग लंबे समय से की जा रही थी।


Download Android App
Download iOS App



