पूर्व PM मनमोहन सिंह की हालत स्थिर, नई दवाइयों को लेने के बाद हुआ था रिएक्शन

Summary :

एम्स के सूत्रों ने सोमवार को पूर्व पीएम की स्थिति को स्थिर बताते हुए कहा कि उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों के दल की देखरेख में उन्हें रखा गया है।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बीती रविवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने के चलते अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था जहां अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। नई दवा लेने के बाद उसका रिएक्शन होने के चलते उन्हें बैचेनी महसूस होने लगी थी। एम्स के सूत्रों ने सोमवार को पूर्व पीएम की स्थिति को स्थिर बताते हुए कहा कि उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों के दल की देखरेख में उन्हें रखा गया है।
डॉ सिंह का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया, “नयी दवा के इस्तेमाल से रिएक्शन होने के कारण डॉक्टरों की निगरानी में रखने और जरूरी जांच के लिए उन्हें भर्ती कराया गया था। बुखार के अन्य कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है और उनकी जरूरी देखभाल की जा रही है।” अस्पताल सूत्रों के अनुसार “पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कुछ नई दवाइयां दी गईं जिनसे कुछ दिक्कतें हुईं, उनकी जांच की जा रही है। पूर्व प्रधानमंत्री की हालत स्थिर है। वह निगरानी में हैं और उनकी जांच चल रही है।”

बिहार में कोविड-19 का प्रसार तेज, 11 नए मरीजों की पुष्टि के बाद पॉजिटिव मामलों की संख्या 700 के पार

डॉक्टरों ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री को बुखार भी है और इसके कारणों की जांच की जा रही है। मिली जानकरी के अनुसार एम्स के कार्डियोथोरेसिक सेंटर में डॉक्टरों की एक टीम उनकी देखरेख कर रही है। पूर्व प्रधानमंत्री को रविवार देर रात एम्स में कार्डियो थोरासिक वॉर्ड में भर्ती कराया गया था। सत्तासी वर्षीय डॉ सिंह की 2009 में बाईपास सर्जरी हुई थी। कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह राज्यसभा के सदस्य है।

Desk Team