केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों द्वारा मंगलवार को ‘भारत बंद’ का आह्वान किया गया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के सांसद एवं दिल्ली के पूर्व भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने विपक्ष पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश के साथ किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुद्दा विहीन विपक्ष हताश और निराश हो चुका है।
उन्होंने कहा कि ऐसे में राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए संपूर्ण विपक्ष किसानों को गुमराह करने में लगा हुआ है। सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कटिबद्ध है। किसान बिल भी उसी की एक कड़ी है। इससे किसानों को तो नहीं बिचौलियों को अपनी दुकान बंद होती दिखाई दे रही है।
बता दें कि कांग्रेस और वाम दलों के समर्थकों ने मंगलवार को किसानों द्वारा आहूत ‘भारत बंद’ के समर्थन में राज्य में कई स्थानों पर रेल पटरियों को जाम किया और सड़कों पर धरना दिया। केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने मंगलवार को ‘भारत बंद’ का आह्वान किया है। इसका असर राज्य में देखने को मिला, जहां निजी वाहन सड़कों से नदारद रहे और बस, टैक्सी जैसे सार्वजनिक वाहनों का परिचालन सामान्य से कम है।
कोलकाता में, माकपा के कार्यकर्ताओं और एसएफआई तथा डीवायएफआई के सदस्यों ने लेक टाउन, कॉलेज स्ट्रीट, जादवपुर और श्यामबाजार फाइव प्वाइंट क्रॉसिंग जाम की । वहीं कांग्रेस समर्थकों ने उत्तर 24 परगना जिले के मध्यग्राम चौमथा में, पश्विम मेदिनीपुर में पंसकुरा, हावड़ा जिले में बाली, मुर्शिदाबाद में बहरामपुर और खड़गपुर में सड़के जाम की, जहां पुलिस उन्हें वाहनों की आवाजाही बाधित ना करने के लिए कहती दिखी।


Download Android App
Download iOS App



