ठाणे के व्यवसायी मनसुख हिरन की मौत की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दी गई है। मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के बाहर विस्फोटकों से भरा वाहन पाए जाने के कुछ दिनों बाद हिरन का शव नदी किनारे पाया गया था। यह जानकारी शनिवार को अधिकारियों ने दी।
अंबानी के आवास ‘एंटीलिया’ के बाहर विस्फोटकों से भरी स्कॉर्पियो की बरामदगी से जुड़े मामले की जांच एनआईए कर रही है और उसने सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन वाजे को इस सिलसिले में गिरफ्तार किया है, एसयूवी हिरेन की थी।
एंटीलिया केस में आया नया ट्विस्ट, सदिंग्ध कार मिलने से पहले वाझे और हिरेन के बीच हुई थी मुलाकात
एक अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय ने मनसुख हिरेन की मौत की जांच एनआईए को सौंपी है। महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) अभी तक मामले की जांच कर रहा था। हिरेन पांच मार्च को मुंबई के पास एक नदी किनारे मृत पाए गए थे। उनकी पत्नी ने अपने पति की संदिग्ध तरीके से हुई मौत में वाजे के संलिप्त होने के आरोप लगाए हैं।


Download Android App
Download iOS App



