हॉकी किंग मेजर ध्यानचंद की 114वीं वर्षगांठ पर खेल जगत के साथ देश की कई हस्तियों ने किया स्मरण - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

हॉकी किंग मेजर ध्यानचंद की 114वीं वर्षगांठ पर खेल जगत के साथ देश की कई हस्तियों ने किया स्मरण

खेल दिवस के मौके पर गुरुवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने खेल पुरस्कारों का वितरण किया। हॉकी किंग मेजर ध्यानचंद को उनकी 114वीं वर्षगांठ पर खेल जगत के साथ देश की कई हस्तियों ने भावपूर्ण स्मरण किया।

खेल दिवस के मौके पर गुरुवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने खेल पुरस्कारों का वितरण किया। हॉकी किंग मेजर ध्यानचंद को उनकी 114वीं वर्षगांठ पर खेल जगत के साथ देश की कई हस्तियों ने भावपूर्ण स्मरण किया।
बता दें कि मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन पूरे देश में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। ध्यानचंद 1928, 1932 और 1936 में ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा थे। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को फिट इंडिया अभियान को लांच किया, इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर पूरे देश के खेल प्रेमियों को बधाई हो। अतुलनीय हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर उनको मेरी श्रद्धांजलि।
खेल मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि, भारत के सर्वकालिक महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को उनके जन्म दिवस पर श्रद्धांजलि। इस राष्ट्रीय खेल पुरस्कार के दिन मेरी सभी भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं। 
भारत की नई उड़नपरी के नाम से मशहूर हिमा दास ने कहा कि, हॉकी के महान खिलाड़ी को श्रद्धांजलि। आइए इस राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन फिट रहने की प्रतीज्ञा करते हैं। वहीं महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने लिखा कि, हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के दिन हर किसी को राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + eight =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।