Tihad Jail Prisoner Death: तिहाड़ जेल में शुकवार को हिसंक झड़प छिड़ी जिसमे जेल संख्या में एक कैदी की हत्या कर दी गई। अब तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ मृतक का नाम दीपक बताया जा रहा है। मृतक दीपक जेल नंबर 3 में सेवादार का काम करता था।
Highlight:
- तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच छिड़ी हिंसक झड़प
- हिंसक झडप में एक कैदी की हत्या
- मृतक पश्चिम विहार में हुए एक हत्या मामले में था जेल में बंद
तिहाड़ जेल में हिंसक घटना की खबर आते ही रहती है। इसमें एक कैदी की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान दीपक के रूप में हुई है, वह मूलतः शकूरपुर दिल्ली का रहने वाला था। दीनदयाल उपाध्याय हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। उसके छाती पर नुकीली चीज से वार किया गया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
बता दें कि यह वारदात तिहाड़ के जेल नंबर तीन में आज दोपहर 12:30 बजे के आसपास हुआ है। दीपक विचाराधीन कैदी है और वह 2018 में पश्चिम विहार थाना में एक दर्ज हत्या के मामले में यह गिरफ्तार होकर तिहाड़ जेल में बंद था।
मजिस्ट्रेट के द्वारा की जायेगी मामले की जांच
पुलिस ने इस मामले में बताया कि इस की जांच मजिस्ट्रेट के द्वारा की जायेगी। शुरुआती पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि दीपक पर कई कैदियों ने अचानक हमला किया था। जेल के अंदर बनाए गए मेटल के नुकीले हथियार से दीपक पर हमला किया गया। एक आरोपी की पहचान अब्दुल बासिर के रूप में हुई है, जो मूलत अफगानिस्तान का रहने वाला है। वह लाजपत नगर थाना के 2019 में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में जेल में बंद है।


Download Android App
Download iOS App



