Marco Rubio Met with PM Modi: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो चार दिवसीय भारत दौरे के लिए पहुंच गए है। आज कोलकाता पहुंचने के बाद अब दिल्ली पहुंच गए है और फिर PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण दिया गया है। बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देश वैश्विक हित के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।
Marco Rubio PM Modi Meeting

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात के बाद PM मोदी ने कहा कि हमने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में लगातार प्रगति और क्षेत्रीय एवं वैश्विक शांति एवं सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका वैश्विक हित के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि बैठक के दौरान, दोनों पक्षों ने कई क्षेत्रों में अमेरिका-भारत सहयोग को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की।
Marco Rubio in India
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो ने कहा कि PM नरेंद्र मोदी के साथ बैठक में सेक्रेटरी रुबियो के साथ शामिल होना बहुत अच्छा लगा। हमने सुरक्षा, व्यापार और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में अमेरिका-भारत सहयोग को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की ये ऐसे क्षेत्र हैं जो हमारे दोनों देशों को मजबूत करते हैं और एक स्वतंत्र एवं खुले इंडो-पैसिफिक को आगे बढ़ाते हैं।
Marco Rubio India Visit

रूबियो का भारत के उनके चार-दिवसीय आधिकारिक दौरे की शुरुआत है। पिछले साल पदभार संभालने के बाद मार्को रूबियो की यह पहली भारत यात्रा है। वह आज सुबह कोलकाता पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। अमेरिकी विदेश मंत्री इस दौरे के दौरान आगरा और जयपुर सहित भारत के कई शहरों की यात्रा करेंगे। रुबियो की भारत यात्रा, जो 23 से 26 मई तक निर्धारित है और यह कूटनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इसमें भारत के साथ ऊर्जा संबंधी चर्चाएँ और क्वाड देशों के मंत्रियों की बैठकें शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App




