हैदराबाद के एबिड्स इलाके में रविवार को बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक पटाखों की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। जिससे आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गया। हादसे में कई दुकानें और गाड़ियां भी आग की चपेट में आई है। लाखों का सामान जल कर खाक हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल, किसी के हताहत की कोई खबर नहीं है।
#WATCH हैदराबाद, तेलंगाना: सुल्तान बाज़ार इलाके में लगी आग के बाद की स्थिति।
सुल्तान बाज़ार के ACP के शंकर के अनुसार, “आग एक रेस्टोरेंट में लगी और इसका असर पास की पटाखों की दुकान पर भी पड़ा।” pic.twitter.com/qYZHHIFdTy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 27, 2024
कई गाड़ियां और दुकान आग की चपेट में
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि, पटाखों में आग लगने के कारण इलाके में अफरातफरी हो गई। घटना इतनी भीषण थी कि आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से देखी जा सकती थी। हादसे में आसपास की कई दुकानें आग की चपेट में आ गई। आग लगने के कारण कई पटाखों में विस्फोट हुआ जिससे घटना और भी भीषण हो गई। आसपास के इलाके में धुआं और भीषण आवाजें सुनाई दी, जिससे लोग दहशत में आ गए।
ACP ने दी मामले की जानकारी
घटना की जानकारी देते हुए सुल्तान बाज़ार के ACP के शंकर ने कहा, 10:30 पर यहां पर आग लगी। रेस्टोरेंट जल गया है। 7-8 गाड़िया जल गई हैं। एक महिला घायल हुई है, उनका इलाज कराया जा रहा है… यह फायरवर्क्स शॉप था लेकिन इसे पुलिस की ओर से लीगल सर्टिफिकेट नहीं दिया गया था, यह अवैध रूप से चल रहा था।
#WATCH हैदराबाद, तेलंगाना: सुल्तान बाज़ार के ACP के शंकर ने कहा, “10:30 पर यहां पर आग लगी। रेस्टोरेंट जल गया है। 7-8 गाड़िया जल गई हैं। एक महिला घायल हुई है, उनका इलाज कराया जा रहा है… यह फायरवर्क्स शॉप था लेकिन इसे पुलिस की ओर से लीगल सर्टिफिकेट नहीं दिया गया था, यह अवैध रूप… https://t.co/N5xm2VAGZq pic.twitter.com/c4tJa0TXuI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 27, 2024


Download Android App
Download iOS App



