अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कुछ ही दिन बाकी है। इस बीच मॉरीशस सरकार ने एक बडा़ फैसला लिया है। मॉरीशस के राष्ट्रपति ने पूरे देश में राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर 2 घंटे की विशेष छुट्टी का ऐलान किया है। इस दौरान पीएम मोदी ने कई राज्यों ने कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही कई जगह शराब पर भी प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। आइए जानते हैं किन किन राज्यों ने अवकाश की घोषणा की है।
इन राज्यों में छुट्टी का ऐलान
अयोध्या राम मंदिर को लेकर देश के साथ-साथ विदेशों में भी छुट्टी का ऐलान किया जा रहा है। इसी के साथ भारत के राज्यों में छुट्टी अनाउंस कर दी गई है। उत्तर प्रदेश, गोवा, छतीसगढ़, हरियाणा में भी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है।
कई राज्यों में ड्राईडे
अयोध्या में राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के मौके परभजनलाल सरकार ने ड्राईडे की घोषणा की है। अभी यहां अवकाश घोषणा का इंतजार किया जा रहा है। 22 जनवरी को ग्रेटर नगर निगम में भी अवकाश रहेगा।


Download Android App
Download iOS App



