BSP Candidate: देश की सबसे हॉट सीट वाराणसी से बीएसपी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। आपको बता दें कि पहले इस सीट से अतहर जमाल लारी को मैदान में उतारा है लेकिन अब मायावती ने यहां से एक मुस्लिम उम्मीदवार पर भरोसा जताया है। बीएसपी के द्वारा नई लिस्ट जारी की गयी है जिसमे वाराणसी सीट से नियाज अली मंजू को मैदान में उतारा है।
Highlights:
- देश की सबसे हॉट सीट वाराणसी से बीएसपी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है
- अब मायावती ने यहां से एक मुस्लिम उम्मीदवार पर भरोसा जताया है
एक मुस्लिम उम्मीदवार पर जताया भरोसा
आपको बता दें कि वाराणसी सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव लड़ते है और इस बार भी वो इसी सीट से चुनाव लड़ रहें हैं वहीं इंडिया गठबंधन ने कांग्रेस पार्टी के यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को टिकट दिया है। बीएसपी ने पहले इस सीट से अतहर जमाल लारी को टिकट दिया था लेकिन अब इस सीट से उम्मीदवार को बदल कर नियाज अली मंजू को मैदान में उतारा है। नियाज अली मंजू पूर्व में पार्षद रह चुकें हैं।
सपा से आये थे अतहर जमाल लारी
अतहर जमाल लारी पहले समाजवादी पार्टी के सदस्य रहे थे और हालिया दिनों में मुख़्तार अंसारी को लेकर भी बयान दिया था जिसको लेकर बवाल मचाया था। लेकिन अब मायावती ने अपने उम्मीदवार बदल दिए है और एक मुस्लिम कैंडिडेट उत्तर दिया है। अगर हम वाराणसी की सियासी जमीन को देखें तो यहां मुस्लिम आबादी लगभग 16 प्रतिशत के आसपास है। अब देखना होगा कि इसका असर इंडिया गठबंधन पर क्या पड़ता है।


Download Android App
Download iOS App



