भारतीय सैनिकों की शहादत पर मायावती ने जताया दुख, कहा- देश को विश्वास सही फैसला लेंगे PM मोदी

Summary :

मायावती ने ट्वीट किया ‘‘ लद्दाख क्षेत्र में चीन के साथ झड़प में कर्नल समेत 20 भारतीय सैनिकों के शहादत की खबर अति-दु:खद व झकझोरने वाला है, खासकर तब जब भारत सरकार दोनों देशों के बीच सीमा विवाद व तनाव को कम करने में प्रयासरत है।

लद्दाख में चीन की सेना के भारतीय क्षेत्र में अतिक्रमण की कोशिश और 20 भारतीय सैनिकों की शहादत पर चिंता व्यक्त करते हुये बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को कहा कि देश की जनता को विश्वास है कि केंद्र सरकार देश की आन, बान व शान के हिसाब से सही समय पर सही फैसला लेगी तथा एक इंच जमीन का टुकड़ा भी किसी को हड़पने नहीं देगी।
मायावती ने ट्वीट किया ‘‘ लद्दाख क्षेत्र में चीन के साथ झड़प में कर्नल समेत 20 भारतीय सैनिकों के शहादत की खबर अति-दु:खद व झकझोरने वाला है, खासकर तब जब भारत सरकार दोनों देशों के बीच सीमा विवाद व तनाव को कम करने में प्रयासरत है। सरकार को अब अत्याधिक सतर्क व सूझबूझ से देशहित में कदम उठाने की जरूरत है। ’’

उन्होने कहा ‘‘ देश को विश्वास है कि भारत सरकार देश की आन, बान व शान के हिसाब से सही समय पर सही फैसला लेगी व देश का एक इंच जमीन भी किसी को कभी हड़पने नहीं देगी। अच्छी बात है कि सरकार की कमियों को भुलाकर ऐसे नाजुक समय में पूरा देश एकजुट है। अब सरकार को जनता की उम्मीद पर खरा उतरना है। ’’ 

कोविड-19 : राजस्थान में 122 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि, अब तक 300 से अधिक लोगों ने गंवाई जान

Desk Team