कोविड-19 : राजस्थान में 122 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि, अब तक 300 से अधिक लोगों ने गंवाई जान

Summary :

राजस्थान में कोरोना के 122 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 13,338 हो गयी।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से बुधवार को एक और व्यक्ति की मौत हो गई और इसके साथ ही संक्रमण से मरने वालों की संख्या 309 हो गई है। संक्रमण के 122 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 13,338 हो गयी।
अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को जयपुर में एक और मरीज की मौत हुई है। इससे राज्य में मरने वालों की कुल संख्या 309 हो गई है। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 139 हो गयी है जबकि जोधपुर में 28, कोटा में 18,भरतपुर में 19, अजमेर में 12 व नागौर में दस संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 21 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।

PM मोदी की 15 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में अमित शाह और राजनाथ सिंह भी होंगे शामिल

बुधवार सुबह साढ़े 10 बजे तक राज्य में संक्रमण के 122 नये मामले सामने आये। इनमें भरतपुर में 28, चुरू में 16, जयपुर व झुंझुनू में 14 14, नागौर में 13 व सिरोही में तीन नये मामले शामिल हैं। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था। राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

Desk Team