सुशांत सिंह राजपूत के मौत पर बॉलीवुड इंडस्ट्री पर रवीना टंडन ने निकाली भड़ास, कहा- यहां कैम्पबाजी होती है….

Summary :

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स में से एक सुशांत सिंह राजपूत का निधन रविवार 14 जून को हुआ। एक्टर का शव मुंबई के बांद्रा स्थित घर से मिला। सुशांत की ऐसे मौत के बाद लोगों ने फिल्म इंडस्ट्री

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स में से एक सुशांत सिंह राजपूत का निधन रविवार 14 जून को हुआ। एक्टर का शव मुंबई के बांद्रा स्थित घर से मिला। सुशांत की ऐसे मौत के बाद लोगों ने फिल्म इंडस्ट्री पर गुस्सा जाहिर किया है। बॉलीवुड में नेपोट‍िज्म यानी भाई-भतीजावाद से सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लोग जोड़कर देख रहे हैं। 
इसके खिलाफ बहुत आक्रोश लोगों का सामने आ रहा है और यही वजह उन्होंने सुशांत की खुदखुशी की समझ रहे हैं। सुशांत की मौत पर रवीना टंडन ने अपनी नाराजगी जताते हुए ट्वीट किये हैं। रवीना टंडन ने ट्विटर पर एक के बाद एक ट्वीट करके अपनी भड़ास फिल्म इंडस्ट्री पर निकाली। 
रवीना ने ट्वीट में लिखा, हां, इंडस्ट्री में घट‍िया गर्ल गैंग और कैंप्स मौजूद हैं। किसी फिल्म से हीरो या उनकी गर्लफ्रेंड के कहने पर निकाल दिया जाता है, Journo चमचा और लोगों का कर‍ियर बर्बाद कर देने वाले फेक मीड‍िया स्टोरीज। कभी-कभी कुछ लोगों का कर‍ियर बर्बाद भी हुआ है। आप इंडस्ट्री में बने रहने के लिए लड़ते रहते हैं। वापस लड़ो, कुछ पार पा लेते हैं कुछ नहीं। पुराने जख्म हरे हो गए। 

रवीना ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, जब आप सच बोलते हैं तो आप पर झूठा, पागल, साइको होने का ब्रांड लगा दिया जाता है। ये चमा Journos आपके बारे में पेज पर पेज लिखकर आपकी सारी मेहनत पर पानी फेरते रहते हैं। भले ही इंडस्ट्री में मेरा जन्म हुआ है, मैं आभारी हूं, क्योंकि यहां खेले जाने वाली गंदी राजनीति निशान छोड़ जाती है। 

रवीना ने अपने तीसरे ट्वीट में लिखा, ये किसी ‘इनसाइडर’ के साथ भी हो सकता है क्योंकि मैं एंकर्स को जोर जोर से इनसाइडर/आउटसाइडर बोलती सुनती हूं। लेक‍िन आप उन्हें जवाब दो। वे जितना मुझे दबाने की कोश‍िश करते थे मैं और जोर से लड़ती थी। गंदी राजनीति हर जगह होती है। 

रवीना ने लोगों को अपनी जिंदगी और कर‍ियर के लिए लड़ने को प्रोत्साहित करते हुए एक और ट्वीट किया और लिखा, मैं अपनी इंडस्ट्री से प्यार करती हूं। लेक‍िन हां, यहां बहुत प्रेशर है, यहां अच्छे लोग भी हैं और गंदा खेल खेलने वाले भी, हर तरह के लोग हैं। लेक‍िन यही तो दुनिया बनाती है। एक इंसान को टुकड़ा टुकड़ा समेट कर, बार बार चलते हुए, सिर ऊंचा रखकर चलता होगा। मैं अच्छे कल की उम्मीद करती हूं। 

रवीना ने इससे पहले इंस्टाग्राम पर सुशांत की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए एक पोस्ट लिखा था। रवीना ने सुशांत के साथ तस्वीर और वीडियो साझा किया था और साथ में इमोशनल पोस्ट भी लिखा। 

Desk Team