बसपा सुप्रीमो मायावती ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है। मायावती ने कहा, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने हर कदम को ऐतिहासिक बताते हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतें भी अपनी ऊंचाई पर हैं। इनकी चोरी और ऊपर से सीनाजोरी भी ऐतिहासिक है ।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और मोदी ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करके विरोधियों को कमजोर करने की कोशिश की है।
मायावती ने कहा कि मोदी सरकार को चार साल का जश्न मनाने का कोई अधिकार नहीं है। यह सरकार सफेद झूठ बोलती है। चार साल पूरे हो गए हैं, और यह साफ है कि गरीबी, बेरोजगारी, किसान के मुद्दे, महंगाई के मोर्चे पर यह सरकार ऐतिहासिक रूप से विफल हुई है। उन्होंने कहा कि जनता हिंसा और तनाव का सामना कर रही है। दलित, पिछड़े और मुस्लिम रोज हिंसा का सामना कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मोदी ने 2014 में 26 मई को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। सरकार के चार साल पूरा होने पर भाजपा इसका जश्न भी मना रही है।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



