कीव : शनिवार को यूरोप के सिरमौर क्लब का खिताब पाने के लिये रियाल मैड्रिड और लीवरपूल के बीच होने वाले मुकाबले के लिये दोनों टीमें कीव पहुंच चुकी हैं। इस शानदार फाइनल के लिये दोनों टीमों के समर्थक और फुटबॉल दीवाने भी स्टेडियम में पहुंचेंगे। स्पेन का दिग्गज क्लब अपने लगातार तीसरे चैंपियंस लीग खिताब के लिये दावा पेश करेगा वहीं लीवरपूल भी 2014-15 के ग्रुप चरण में रियाल से मिली हार का बदला चुकाने का प्रयास करेगा। रियाल मैड्रिड के कोच जिनेदिन जिदान और लीवरपूल के कोच जुर्गेन क्लोप की रणनीति की भी परीक्षा होगी।
रियाल मैड्रिड के स्टार स्ट्राइकर क्रिश्चियानो रोनाल्डो और लीवरपूल के मोहम्मद सालाह के प्रदर्शन पर दोनों टीमों का भाग्य निर्भर करेगा। सालाह को मेस्सी की तरह डी के नजदीक से हॉफ चांस पर भी गोल दागने के लिये जाना जाता है। इतना तो तय है कि लीवरपूल की टीम रियाल मैड्रिड को आसानी से खिताब नहीं जीतने देगी। दोनों टीमों में शानदार मुकाबला होना तय है। एंड्रयू राबर्टसन, विरजिल वान डिज्क, और ट्रेंट एलेक्जेंडर पर लीवरपूल के डिफेंस की जिम्मेदारी होगी। लीवरपूल को अपने अहम खिलाड़ियों जोएल मैटिप, अलेक्जेंडर ओक्सलेड और जोए गोमेज को चोट के कारण गंवा चुका है लेकिन अभी भी उसके पास शानदार खिलाड़ियों का दल है। और अल्बर्टो मोरेनो, डोमिनिक सोलांको को शुरूआती लाइनअप में उतारा जा सकता है।
कीव पहुंची रियाल मैड्रिड की टीम : स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड शनिवार को इंग्लिश क्लब लीवरपूल के साथ होने वाले चैम्पियंस लीग फाइनल के लिए कीव पहुंच चुकी है। स्पेनिश टीम यहां के ओपेरा होटल में ठहरी है। टीम की बस जब ओपेरा होटल पहुंची तो वहां काफी संख्या में प्रशंसक मौजूद थे। स्टार फारवर्ड क्रिस्टीयानो रोनाल्डो सबसे पहले टीम की बस से उतरे और प्रशंसकों ने उन्हें देखकर टीम के समर्थन में नारे लगाए। टीम के साथ क्लब के अध्यक्ष फ्लोरेंटीनो पेरेज भी कीव पहुंचे हैं। वह टीम के सदस्यों के साथ एक ही विमान में सवार थे।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



