राहत के संकेत ! घट सकती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें

Summary :

NULL

 महंगे पेट्रोल डीजल की मार झेल रहे लोगों को जल्‍द ही राहत मिल सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें पिछले तीन दिन से लगातार घट रही हैं। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि शनिवार को भारतीय तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल के दाम में मामूली कमी करें। एक सप्ताह में कच्चे तेल की कीमतों में 2.34 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमत 76.96 डॉलर प्रति बैरल रही, जबकि बृहस्पतिवार को इसकी कीमत 78.79 डॉलर थी।

इससे पहले खबरें आई थीं कि वेनेजुएला और ईरान क्रूड की सप्‍लाई कम कर सकते हैं। इसकी भरपाई के लिए आपेक देश और रूस आगे आते दिख रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक क्रूड का उत्‍पादन घटाने के लिए जो समझौता हुआ था, उसमें ओपेक देश कुछ बदलाव कर सकते हैं। क्रूड का प्रोडक्‍शन बढ़ना भारत की सरकार के लिए भी अच्‍छी खबर है। क्‍योंकि लगातार बढ़ते पेट्रोल और डीजल की कीमतों के चलते यहां भी सरकार दबाव में है। यदि दाम नीचे आते हैं तो सरकार पर भी कीमतें घटाने का दबाव कम हो जाएगा।

बता दें कि कर्नाटक चुनाव के बाद पिछले 11 दिनों से लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को 12वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान पर बने हुए हैं। देश में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 85 का आंकड़ा पार कर चुकी है। वहीं, डीजल भी 72 रुपये के पार पहुंच गया है। ऐसे में कच्चे तेल में नरमी की खबर राहत देने वाली साबित हो सकती है।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करे

Desk Team