MBBS seats increase India: देश में डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले लाखों हजारों छात्रों के लिए गुड न्यूज़ हैं। केंद्र की मोदी सरकार ने मेडिकल शिक्षा को और मजबूत बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने साल 2025-26 के सत्र के लिए 11,682 नई MBBS सीटों के लिए बड़ा ऐलान किया है। इसके साथ ही देश के अलग-अलग हिस्सों में 43 नए मेडिकल कॉलेज शुरू करने की भी सहमति दे दी है। इस फैसले से मेडिकल पढ़ाई के अवसर और भी बढ़ेंगे और देश को अधिक डॉक्टर्स मिल सकेंगे।
राज्यसभा में उठा ये मुद्दा
मालूम हो कि राज्यसभा में स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने मेडिकल शिक्षा से जुड़े नए आंकड़े बताए हैं। उन्होंने कहा है कि सरकार लगातार मेडिकल शिक्षा का दायरा बढ़ा रही है, जिससे देश में डॉक्टरों की संख्या अधिक बढ़ सके। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) के मुताबिक़, 2025–26 के सेसन के लिए 11,682 नई MBBS सीटें और 8,967 पोस्टग्रेजुएट (PG) मेडिकल सीटें बढ़ाने का ऐलान किया गया हैं। ये सीटें देश के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों, AIIMS और राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों में शामिल होंगी। इससे छात्रों को अपने ही देश में बेहतर पढ़ाई करने का मौका मिलेगा और मेडिकल शिक्षा क्षेत्र में काम करने ले लिए बच्चों को मौका मिलेगा।
इतने नए मेडिकल कॉलेज खोलने का आदेश
इतना ही नहीं साथ ही सरकार ने 43 नए मेडिकल कॉलेज खोलने का भी बड़ा निर्णय लिया है। नए कॉलेजों से केवल पढ़ाई के अमुक ही नहीं बढ़ेंगे, बल्कि कई प्रदेशों में स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती देखने को मिल सकती है। खासकर छोटे शहरों और दूरदराज के क्षेत्रों में डॉक्टरों की कमी को पूरा करने में सहायता मिलेगी और वहां के हॉस्पिटल और स्वास्थ्य सुविधाएं अच्छी होंगी।


Download Android App
Download iOS App




