पूर्व राष्ट्रपति दिवंगत प्रणब मुखर्जी की एक नयी पुस्तक आने वाली है जिसमें पश्चिम बंगाल के एक गांव में बिताए बचपन से लेकर राष्ट्रपति रहने तक उनके लंबे सफर पर रोशनी डाली गई है। ‘रूपा बुक्स’ प्रकाशन ने शुक्रवार को ऐलान किया कि मुखर्जी के संस्मरण ‘द प्रेसिडेंसियल ईयर्स’ को जनवरी, 2021 में वैश्विक स्तर पर जारी किया जाएगा।
मुखर्जी की आज जन्मदिन भी है। मुखर्जी के संस्मरणों के इस चौथे संस्करण में पूर्व राष्ट्रपति ने शीर्ष संवैधानिक पद पर रहते हुए अपने सामने पेश आई चुनौतियों तथा कुछ मुश्किल भरे फैसलों के बारे में बात की है। इस पुस्तक में मुखर्जी ने राष्ट्रपति रहते हुए राजनीतिक रूप से दो विरोधी प्रधानमंत्रियों नरेंद्र मोदी और मनमोहन सिंह के साथ अपने अनुभव को भी साझा किया है।
प्रकाशन के प्रबंध निदेशक कपिश जी. मेहरा ने कहा, ‘‘भारतीय राजनीति के कद्दावर व्यक्तित्व प्रणब दा ने सदा इस पर जोर दिया कि अपने पीछे कोई लकीर छोड़े बिना वह लोगों की भीड़ में खो जाएंगे। आज, वह अपने पीछे एक बेमिसाल विरासत छोड़ गए हैं। इनमें से कुछ बातों का इस पुस्तक में उल्लेख है।’’


Download Android App
Download iOS App



