MICT Inauguration: समुद्र में भी मिलेगी आधुनिक सुविधा, PM मोदी करेंगे क्रूज टर्मिनल का उद्घाटन

Summary :

MICT Inauguration: PM मोदी आज ‘समुद्र से समृद्धि’ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गुजरात दौरे पर है। इस दौरान गुजरात को करोड़ों की सौगात देंगे और धोलेरा का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। दोपहर लगभग 1:30 बजे, वह एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे और लोथल स्थित राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर का दौरा करेंगे। बता दें कि समुद्री क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए, PM मोदी 7,870 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली समुद्री क्षेत्र से संबंधित कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। MICT Inauguration PM मोदी एन्नोर में कामराजर बंदरगाह पर अग्निशमन सुविधाओं और आधुनिक सड़क संपर्क…

MICT Inauguration: PM मोदी आज ‘समुद्र से समृद्धि’ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गुजरात दौरे पर है। इस दौरान गुजरात को करोड़ों की सौगात देंगे और धोलेरा का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। दोपहर लगभग 1:30 बजे, वह एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे और लोथल स्थित राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर का दौरा करेंगे। बता दें कि समुद्री क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए, PM मोदी 7,870 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली समुद्री क्षेत्र से संबंधित कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

MICT Inauguration

MICT Inauguration
MICT Inauguration

PM मोदी एन्नोर में कामराजर बंदरगाह पर अग्निशमन सुविधाओं और आधुनिक सड़क संपर्क और चेन्नई बंदरगाह पर समुद्री दीवारों, रिवेटमेंट सहित तटीय संरक्षण कार्यों की आधारशिला भी रखेंगे। साथ ही श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह, कोलकाता में एक नए कंटेनर टर्मिनल कार्गो हैंडलिंग सुविधाओं, संबंधित विकास कार्यों, टूना टेकरा मल्टी-कार्गो टर्मिनल की आधारशिला रखेंगे।

Mumbai International Cruise Terminal

MICT Inauguration
MICT Inauguration

MICT, बैलार्ड पियर में 4,15,000 वर्ग फुट से अधिक क्षेत्रफल में फैला हुआ है। इसमें 72 चेक-इन और इमिग्रेशन काउंटर हैं, जो पहली दो मंजिलों (जी+1) पर 2,07,000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैले हैं, वहीं अन्य दो मंजिलों (2+3) को व्यावसायिक मंजिलों के रूप में विकसित किया गया है। बता दें कि MICT को प्रति वर्ष लगभग 10,000 यात्रियों के साथ, प्रतिदिन लगभग 10 लाख यात्रियों को संभालने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह 11 मीटर ड्राफ्ट और 300 मीटर तक की लंबाई के साथ, एक साथ 5 जहाजों को भी संभाल सकता है। पार्किंग स्थल पर, एक साथ 300 से अधिक वाहन पार्क किए जा सकते हैं।

PM Modi in Gujrat

PM मोदी आज गुजरात के भावनगर में आयोजित ‘समुद्र से समृद्धि’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ये कार्यक्रम भावनगर का नहीं पूरे भारत का है। पूरे भारत में समुद्र से समृद्धि की ओर जाने की हमारी दिशा क्या है, उसके लिए इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का केंद्र भावनगर को चुना गया है।

ALSO READ: आज गुजरात दौरे पर पीएम मोदी, जानें यह दौरा क्यों है इतना खास?

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।