देश में रोजाना कई समाचार चैनलों पर अलग-अलग मुद्दों पर बहस होती है। इन बहसों में कई बार शालीनता का उल्लंघन होता है। बहस आधारित कार्यक्रमों में ‘शालीनता’ बहाल करने के मकसद से कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने गुरुवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से आग्रह किया कि इस मामले में आचार संहिता लागू करने के लिए परामर्श जारी किया जाए।
पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता आनंद शर्मा ने ट्वीट कर कहा कि ‘न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन’ (एनबीए) के दिशानिर्देशों का उल्लंघन हो रहा है और सुधार की जरूरत है। गौरतलब है कि शेरगिल ने जावड़ेकर को यह पत्र उस वक्त लिखा है जब एक दिन पहले ही कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, त्यागी बुधवार शाम एक टेलीविजन चैनल के बहस आधारित कार्यकम में शामिल थे और इस कार्यक्रम के कुछ देर बाद ही उनको दिल का दौरा पड़ा। इसके कुछ मिनटों बाद ही गाजियाबाद के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया।


Download Android App
Download iOS App



