अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय पानी के जहाज से हज यात्रा फिर आरंभ करने के लिए नए सिरे से प्रयास करेगा क्योंकि इससे पहले की कोशिश के तहत मांगी गई निविदा आर्थिक रूप से व्यावहारिक नहीं थी। अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के मुताबिक पानी के जहाज से हज यात्रा फिर आरंभ करने के लिए पोत परिवहन मंत्रालय से समन्वय के साथ कोशिश की जाएगी।
उन्होंने कहा, “समुद्री मार्ग से हजयात्रा फिर आरंभ करने की रूपरेखा तैयार करने के लिए अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय और पोत परिवहन मंत्रालय के अधिकारियों के बीच जल्द बैठक हो गई।” नकवी ने कहा, “पहले हमने वैश्विक निविदा जारी की थी, लेकिन कुछ कंपनियों की ओर से जो प्रस्ताव आए वो आर्थिक रूप से व्यावहारिक नहीं थे क्योंकि इनके हिसाब से पानी के जहाज से यात्रा हवाई यात्रा के मुकाबले महंगी होती।”
उन्होंने कहा कि सऊदी अरब की सरकार ने पानी के जहाज से हज यात्रा को सैद्धांतिक सहमति दे दी है, लेकिन कई और देशों की स्वीकृति लेनी है। ये स्वीकृति मिलने के बाद प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



