‘कैफे कॉफी डे’ (सीसीडी) के मालिक वीजी सिद्धार्थ की फोरेंसिक रिपोर्ट में उनके आत्महत्या करने की पुष्टि हुई है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार सिद्धार्थ के फेफड़ों में पानी मिला है और उनकी मौत डूबने के कारण हुई है। मेंगलुरु के पुलिस आयुक्त पी.एस. हर्ष ने कहा, “हमें एफएसएल रिपोर्ट मिली है। वह आत्महत्या की पुष्टि करती है।”

बता दें कि सिद्धार्थ 29 जुलाई को सक्लेश्पुर जाने की जानकारी देकर घर से निकले थे लेकिन अपने चालक को उन्होंने गाड़ी मेंगलुरु की ओर ले जाने को कहा। सक्लेश्पुर में सिद्धार्थ का कॉफी एस्टेट है। नेत्रवती नदी पर बने उल्लाल पुल पर सिद्धार्थ गाड़ी से उतर गए और चालक से उनके लौटने तक इंतजार करने को कहा। काफी देर तक ना लौटने पर चालक ने उन्हें ढूंढा लेकिन वह नहीं मिले, जिसके बाद उसने उनके लापता होने की जानकारी दी।
CCD के मालिक वीजी सिद्धार्थ ने अपनी अंतिम चिट्ठी में बताया कंपनी की विफलता का कारण

इसके दो दिन बाद उनका शव बरामद हुआ था। इस बीच, उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित सिद्धार्थ के पिता गंगैया हेगड़े (95) का रविवार को निधन हो गया। आत्महत्या करने से कुछ दिन पहले सिद्धार्थ अपने पिता से मिलने अस्पताल गए थे। उनके पिता कोमा में थे।


Download Android App
Download iOS App



