इंडोनेशिया पहुंचे मोदी, 5 दिनों में करेंगे तीन देशों का दौरा !

Summary :

NULL

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच दिनों की तीन देशों की यात्रा पर हैं। मंगलवार शाम अपनी यात्रा के पहले पड़ाव के लिए इंडोनेशिया के जकार्ता पहुंचे। वे यहां दो दिन रुकेंगे। इसके बाद वे यहां से मलेशिया और सिंगापुर जाएंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, प्रधानमंत्री इस दौरान तीनों देशों के नेताओं से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसमें रक्षा समेत कई अहम मुद्दों पर करार हो सकते हैं।

गौरतलब है कि ये मोदी का इंडोनेशिया का पहला और सिंगापुर का दूसरा दौरा है। मोदी की यात्रा को लेकर दैनिक भास्कर ने विदेश मामलों के जानकार रहीस सिंह से बात की। उनके मुताबिक मोदी के इन दो देशों के दौरे का मकसद एक तरफ चीन पर लगाम कसना है, वहीं इससे भारत को कारोबार और रक्षा के क्षेत्र में काफी मदद भी मिलेगी। र

हीस सिंह के मुताबिक, ”2015 में सिंगापुर से ही एक्ट ईस्ट पॉलिसी की घोषणा हुई थी। 1991 में लुक ईस्ट पॉलिसी का ऐलान हुआ। लुक ईस्ट पॉलिसी का मतलब पूर्वी देशों की संस्कृति-सभ्यता, सुरक्षा को देखना और उनके करीब जाना था। चूंकि दुनिया बहुत तेजी से बदल रही है। लिहाजा हम एक्ट ईस्ट पॉलिसी पर आ गए, ताकि पूर्व और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों से बेहतर संबंध बन सकें।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Desk Team