मोदी सरकार लालू यादव की गरीब रथ ट्रेन को जल्द ही बंद कर सकती है, जानिए वजह

Summary :

रेल मंत्रालय से बड़ी खबर आ रही है कि गरीब रथ ट्रेन बंद हो सकती है । मोदी सरकार इस ट्रेन को लेकर बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है।

रेल मंत्रालय से बड़ी खबर आ रही है कि गरीब रथ ट्रेन बंद हो सकती है । मोदी सरकार इस ट्रेन को लेकर बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। इस ट्रेन का मकसद गरीबो को सफर कराना था। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव द्वारा 2006 में शुरू किये गए गरीब रथ को अब मोदी सरकार सुपरफास्ट ट्रेन के नाम से बदलने की योजना बना रही है।
 सूत्रों के अनुसार मोदी सरकार इसे सुपरफास्ट ट्रेन का नाम तो देगी ही साथ ही इसके कोचेस में भी बदलाव करने की योजना में है। जहां इस ट्रेन में पहले 12 कोच थे,तो अब वहीं नई ट्रेन में अब 16 कोच होंगे। 
ट्रेन में जनरल,स्लीपर और ऐसी कोच भी लगाए जाएंगे। गौरतलब है कि सरकार ये बदलाव ट्रेन की बोगियों का प्रोडक्शन बंद होना माना जा रहा है। बोगियां काफी पुरानी है और उनकी जगह अब नई बोगियां बनाई जा रही है। गरीब रथ ट्रेनों को अब मेल एक्सप्रेस ट्रेन में बदला जायेगा। 
 2006 में रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने गरीब रथ ट्रेन की शुरुआत की थी और उनका मकसद गरीबो को AC ट्रेन में सफर कराने का था। पहली ट्रेन सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस थी। ये ट्रेन बिहार के सहरसा से पंजाब के अमृतसर तक चलाई गयी थी। इस ट्रैन में 3 AC और चेयरकार कोच थे। जो लोग आर्थिक रूप से कमज़ोर है उनके लिए ये बेहतर विकल्प है। गरीब रथ में सफर मेल एक्सप्रेस ट्रेनों के मुकाबले 40 प्रतिशत सस्ता है। 

Desk Team