अगली सरकार के लिए भारी बकाया बिल छोड़कर जाएगी मोदी सरकार : चिदंबरम

Summary :

पी चिदंबरम ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार अपने पास मौजूद पैसे से कहीं ज्यादा खर्च कर रही है और ऐसे में वह अगली सरकार के लिए भारी भरकम बकाया बिल छोड़कर जाएगी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने मंगलवार को आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार अपने पास मौजूद पैसे से कहीं ज्यादा खर्च कर रही है और ऐसे में वह अगली सरकार के लिए भारी भरकम बकाया बिल छोड़कर जाएगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा को अपनी हार का आभास हो चुका है और इस स्थिति में वह इस तरह की नीति अपना रही है।

पूर्व वित्त मंत्री ने ट्वीट कर कहा, “जैसा कि मैंने कहा था कि बहुत सारे कदम आनन-फानन में उठाए जा रहे हैं, लेकिन पैसा कहां है?” उन्होंने कहा, “भाजपा सरकार अपने पास मौजूद पैसे से ज्यादा खर्च करेगी और अगली सरकार के लिए भारी भरकम बकाया बिल छोड़कर जाएगी।”

Chidambaram tweet

क्या सीतारमण उरी-पठानकोट हमले में PAK को क्लीन चिट दे रही हैं : चिदंबरम

Desk Team