कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आंदोलन कर रहे किसानों की मांग पूरी कर कृषि संबंधी तीनों कानूनों को वापस लेने की मांग की।
किसान नहीं तो अन्न नहीं।
किसान देश की आत्मा है, अन्नदाता है।मोदी जी, अहंकार को त्यागिए, किसानों की माँग मानकर तीनों काले कानूनों को वापस लीजिए।
पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती ‘किसान दिवस’ पर देश के सभी अन्नदाताओं को सादर वंदन🙏🏻#किसान_दिवस pic.twitter.com/p9pCVz1OeY
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) December 23, 2020
सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री से सत्ता का अहंकार छोड़कर किसानों की मांग पर हठधर्मिता नहीं करने का आग्रह किया और कहा कि आंदोलनकारी किसान अपने घरों को लौटे इसलिए उनकी मांग पर सकारात्मक विचार किया जाना जरूरी है।
सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘ किसान नहीं तो अन्न नहीं। किसान देश की आत्मा है, अन्नदाता है। मोदी जी, अहंकार को त्यागिए, किसानों की मांग मानकर तीनों काले कानूनों को वापस लीजिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती ‘किसान दिवस’ पर देश के सभी अन्नदाताओं को सादर वंदन। किसान दिवस।’’


Download Android App
Download iOS App



