मोदी ने वाड्रा की कानूनी उलझनों के जरिये कांग्रेस को ‘कमजोर’ कर दिया : अंबेडकर

Summary :

प्रकाश अंबेडकर ने का दावा कांग्रेस भाजपा के खिलाफ मजबूत उम्मीदवार इसलिए नहीं उतार रही है क्योंकि मोदी सरकार अनियमितताओं को लेकर वाड्रा के पीछे पड़ी हुई है।

भारिपा बहुजन महासंघ के नेता प्रकाश अंबेडकर ने का दावा है कि कांग्रेस सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ मजबूत उम्मीदवार इसलिए नहीं उतार रही है क्योंकि नरेंद्र मोदी सरकार कथित अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा के पीछे पड़ी हुई है।
नागपुर लोकसभा सीट पर वंचित बहुजन आघाडी के उम्मीदवार सागर दबरासे के लिए यहां एक चुनाव रैली को संबोधित करते हुए अंबेडकर ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वाड्रा की कानूनी उलझनों के जरिये कांग्रेस को ‘‘कमजोर’’ बना दिया है।

उन्होंने भीड़ से कहा, ”कांग्रेस कमजोर हो गई और मोदी चुनावों तक उसे इससे उबरने नहीं देंगे। आज रॉबर्ट वाड्रा जमानत के मुद्दे में फंसे हुए है और उन्हें देश छोड़ने की अनुमति नहीं है। मैं पूछना चाहता हूं कि अगर आपका बेटा ऐसी स्थिति में हो तो आप क्या करोगे?” अंबेडकर ने कहा, ”तो अब सोनिया गांधी अपने दामाद को बचाएंगी या आपको ? यह बहुत ही सरल अंकगणित है ?”

Robert Vadra

कांग्रेस द्वारा कमजोर उम्मीदवारों को खड़ा करने के अपने आरोप को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा, ”नाना पटोले को कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर नागपुर लोकसभा सीट पर क्यों लाया गया जबकि मौजूदा स्थिति में प्रफुल पटेल भंडारा-गोंदिया से चुनाव नहीं लड़ रहे और पटोले वहां से जीत सकते थे।” केंद्रीय मंत्री और नागपुर से मौजूदा सांसद नितिन गडकरी का जिक्र करते हुए अंबेडकर ने दावा किया, ‘‘पटोले को नागपुर में किसी को जिताने में मदद करने के लिए लाया गया है।’’

Desk Team