नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी शनिवार को दो दिन के उत्तर प्रदेश दौरे पर लखनऊ रवाना होंगे। इस दौरान वह कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री शनिवार को राजधानी लखनऊ में शहरी‘भू-परिदृश्य में बदलाव विषय’पर आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम केन्द, की शहरी विकास योजना पहल की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत और स्मार्ट सिटी योजनाएं शामिल हैं।
श्री मोदी शहरी विकास मिशन पर आयोजित एक प्रदर्शनी भी देखने जाएंगे और राज्यों तथा संघ शासित प्रदेशों के प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के 35 लाभार्थियों से मिलेंगे। इस अवसर पर वह उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में रहने वाले इस योजना के लाभार्थियों से वीडियो लिंक के जरिए बात करेंगे। प्रधानमंत्री अपनी यात्रा के दौरान शहरी विकास योजना के तहत उत्तर प्रदेश में कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे।
राज्य में निवेश आकर्षित करने और औद्योगिकरण को प्रोत्साहित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने फरवरी 2018 में उत्तर प्रदेश निवेशक सम्मेलन आयोजित किया था। इससे राज्य में नवीकरणीय ऊर्जा, आधारभूत संरचना, बिजली सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण और पर्यटन आदि के क्षेत्र में 4.28 लाख करोड़ रूपये से ज्यादा का निवेश हुआ। पिछले कुछ महीनों में शहरी विकास से जुड़ 81 परियोजनाओं के लिए करीब 60,000 करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। प्रधानमंत्री 29 जुलाई को लखनऊ में इन परियोजनाओं के लिए होने वाले भूमि पूजन समारोह में शामिल होंगे।


Download Android App
Download iOS App



