VIDEO : मोदी की ‌‌मिदनापुर रैली के दौरान पंडाल का एक ‌हिस्सा गिरा, 24 ‍BJP समर्थक हुए घायल

Summary :

NULL

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‌ ‌मिदनापुर रैली के दौरान आज पंडाल का एक ‌हिस्सा गिर  गया । ‌जिसके नीचे दबकर 24 भाजपा समर्थक घायल हो गए। घायलों को ‌जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रधानमंत्री मोदी घायलों का हाल जानने के ‌लिए अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने घायलों का हाल जाना। यह हादसा मोदी के भाषण के दौरान हुआ, हालांकि भाषण के दौरान पीएम ने कई लोगों को पंडाल पर चढ़ने के लिए डांटा और नीचे उतरने को कहा।

 

गौरतलब है कि इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने किसान रैली में तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ ही वामपंथी दलों पर भी निशाना। मिदनापुर में एक किसान रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि वामपंथी शासन ने पश्चिम बंगाल को जिस हाल में पहुंचाया, आज बंगाल की हालात उससे भी बदतर होती जा रही है।

Desk Team