मोदी को वोट का मतलब पाकिस्तान के लिए वोट : कांग्रेस

Summary :

रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ”पाकिस्तान का मोदी के साथ आधिकारिक रूप से गठजोड़ हो गया है। मोदी को वोट का मतलब पाकिस्तान के लिए वोट।’

कांग्रेस ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के एक बयान को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला और आरोप लगाया कि पाकिस्तान का मोदी के साथ आधिकारिक रूप से गठजोड़ हो गया है इसलिए इस चुनाव में मोदी को वोट देने का मतलब पाकिस्तान को वोट देना होगा।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ”पाकिस्तान का मोदी के साथ आधिकारिक रूप से गठजोड़ हो गया है। मोदी को वोट का मतलब पाकिस्तान के लिए वोट।” उन्होंने दावा किया, ”मोदी जी, पहले नवाज़ शरीफ़ से प्यार और अब इमरान खान आपका चहेता यार! ढोल की पोल खुल गयी है।”

मोदी जी कुछ भी कर लें, राफेल का सच सामने आकर रहेगा : कांग्रेस

गौरतलब है की पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा था कि उन्हें ऐसा लगता है कि अगर पीएम नरेंद्र मोदी की अगुआई वाली बीजेपी लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करती है तो भारत के साथ शांति वार्ता के लिए बेहतर माहौल बन सकता है।

Imran Khan

इमरान खान ने यह भी कहा कि अगर भारत में अगर अगली सरकार विपक्षी पार्टी कांग्रेस की अगुवाई में बनती है तो वह राइट विंग वाली पार्टी बीजेपी से डर कर कश्मीर के मुद्दे को पाकिस्तान के साथ बातचीत के जरिए हल करने से पीछे हट सकती है। विदेशी पत्रकारों के साथ बातचीत में इमरान ने कहा कि अगर बीजेपी सत्ता में आई तो कश्मीर मुद्दे का कोई हल निकल सकता है।

Desk Team