उत्तराखंड को ग्रीन बोनस देने का संकल्प

Summary :

उत्तराखंड प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि उन्होंने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में उत्तराखंड को ग्रीन बोनस देने का संकल्प किया गया है।

मसूरी : भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तराखंड प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि उन्होंने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में उत्तराखंड को ग्रीन बोनस देने का संकल्प किया गया है। गांधी चौक पर रैली को संबोधित करने केंद्रीय रेल मंत्री पियूष गोयल को आना था लेकिन उनके न आने पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तराखंड प्रभारी श्याम जाजू ने कांग्रेस पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि उनका घोषणा पत्र धोखा है, आज वह न्याय की बात करते है इसका अर्थ यह है कि कांग्रेस ने आजादी के बाद से लेकर आज तक जनता के साथ अन्याय किया है। वहीं कहा कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में छोटे व्यापारियों किसानों युवाओं, सभी वर्गों के विकास व हित के लिए संकल्प लिया गया है। यह घोषणा पत्र नहीं है यह संकल्प पत्र है जो पूरा किया जायेगा। इस मौके पर कैलाश पंत ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में उत्तराखंड को ग्रीन बोनस देने का संकल्प रखा गया है इससे साफ जाहिर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तराखंड से विशेष लगाव है। इस मौके पर विधायक गणेश जोशी ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार के डबल इंजन का लाभ मसूरी को मिल रहा है।

यहां की पानी की समस्या का समाधान होन वाला है, 144 करोड़ की योजना स्वीकृत की है। मसूरी पुरूकुल रोपवे का शिलान्यास किया जा चुका है। पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही मसूरी मे स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार किया गया व सिविल अस्प्ताल का लोकार्पण हो चुका है और आने वाले समय में और भी कई योजनाए मसूरी के लिए बनाई जा रही है । इस मौके पर मीरा सुरियाल, कमल शर्मा, अनीता धनाई, सुनीता डबराल, मीरा सकलानी, नर्मदा नेगी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Desk Team