Mohan Charan Majhi: शिक्षक की नौकरी छोड़ पकड़ी राजनीति की राह, अब बने ओडिशा के CM

Summary :

Odisha CM: पिछले दिनों लोकसभा चुनाव के साथ-साथ ओडिशा के विधानसभा के चुनाव नतीजे भी सामने आए । इन नतीजों में पहली बार ओडिशा के विधानसभा चुनाव में 78 सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद भाजपा अपने बलबूते राज्य में सरकार बनाने में कामयाब हुई। लिहाजा अद्वितीय नतीजे के बाद से ही मुख्यमंत्री के चेहरे के तलाश में दिल्ली से भुवनेश्वर तक मैराथन बैठक का दौर शुरू हो गया था। लेकिन 11 जून यानि  मंगलवार शाम आखिरकार ओडिशा के नए सीएम मोहन चरण माझी ( Mohan Charan Majhi ) के नाम पर मुहर लग गयी। 52 वर्षीय मोहन चरण…

Mohan Charan Majhi

Odisha CM: पिछले दिनों लोकसभा चुनाव के साथ-साथ ओडिशा के विधानसभा के चुनाव नतीजे भी सामने आए । इन नतीजों में पहली बार ओडिशा के विधानसभा चुनाव में 78 सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद भाजपा अपने बलबूते राज्य में सरकार बनाने में कामयाब हुई। लिहाजा अद्वितीय नतीजे के बाद से ही मुख्यमंत्री के चेहरे के तलाश में दिल्ली से भुवनेश्वर तक मैराथन बैठक का दौर शुरू हो गया था। लेकिन 11 जून यानि  मंगलवार शाम आखिरकार ओडिशा के नए सीएम मोहन चरण माझी ( Mohan Charan Majhi ) के नाम पर मुहर लग गयी। 52 वर्षीय मोहन चरण माझी क्योंझर से चार बार के विधायक रह चुके हैं। आईये जानते हैं नए सीएम के शुरूआती जीवन से ओडिशा के मुख्यमंत्री चुने जाने तक के सफर को

He is young, he is tribal, he is future! Mohan Charan Majhi will be the first BJP CM of Odisha | Opinion Analysis News - News9live

दो डिप्टी सीएम भी बनाए गए

दरअसल, मंगलवार शाम भुवनेश्वर स्थित पार्टी मुख्यालय में नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों की बैठक के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घोषणा करते हुए बताया कि मोहन चरण माझी ( Mohan Charan Majhi ) को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। 52 वर्षीय मोहन चरण माझी को 78 सदस्यीय विधायक दल का नेता चुने गए और इसी के साथ उनका मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया। वहीं ओडिशा को दो डिप्टी सीएम भी मिले हैं । नए मुख्यमंत्री के साथ दो उपमुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण करेंगे । पार्टी ने कनक वर्धन सिंहदेव एवं प्रवाती परिदा को उपमुख्यमंत्री को बनाने का फैसला किया है।

सभी विधायकों ने दिया समर्थन

गौरतलब हो की मुख्यमंत्री पद के लिए माझी का नाम प्रस्तावित किया गया, तो विधायक सुरमा पाढ़ी, लक्ष्मण बाग, रवि नारायण नायक और पृथ्वीराज हरिचंदन ने प्रस्ताव का समर्थन किया। इस पर अन्य विधायकों ने भी समर्थन दिखाया।

राजनाथ सिंह ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया


कौन हैं मोहन चरण माझी ( Mohan Charan Majhi ) ?

मोहन चरण माझी चार बार के भाजपा विधायक रह चुके हैं। दरअसल, वे पहली बार 2000 में ओडिशा के क्योंझर सीट से विधानसभा पहुंचे । इसके बाद 2004, 2019 और अब 2024 में भी क्योंझर सीट से जीत दर्ज की। बता दें कि ओडिशा की राजनीति में आने से पहले वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शैक्षणिक इकाई सरस्वती शिशु मंदिर से शिक्षक की नौकरी करते थे।

Image

पढ़ाई से लॉ ग्रेजुएट

कानून की पढ़ाई में स्नातक नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ( Mohan Charan Majhi ) के चुनावी हलफनामे के अनुसार, इन्होंने साल 1987 में झुमपुरा हाई स्कूल से हायर सेकेंडरी और 1990 में अनादापुर कॉलेज से 12वीं कक्षा पास की है। क्योंझर के चंपुआ के चंद्र शेखर कॉलेज से बीए की पढ़ाई की है और ढेंकनाल लॉ कॉलेज से एलएलबी में स्नातक हैं।

राज्य में BJP के मुख्य आदिवासी चेहरा

ओडिशा में मोहन चरण माझी ( Mohan Charan Majhi ) ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत 1997 में की थी। मोहन चरण माझी साल 1997 से लेकर साल 2000 तक सरपंच रहे। इसके बाद  वे पहली बार साल 2000 में क्योंझर से विधायक बने। मोहन चरण माझी राज्य में भाजपा के आदिवासी नेताओं में से एक हैं। माझी ने 2005 से 2009 तक बीजद-भाजपा गठबंधन सरकार के दौरान भाजपा के राज्य आदिवासी मोर्चा के सचिव और उप मुख्य सचेतक के रूप में भी काम किया था। उन्होंने पिछली विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक के रूप में भी काम किया था।

ओडिशा के मुख्यमंत्री बनेंगे Mohan Charan Majhi कल लेंगे शपथ | Des ki Bat

Odisha को मिला तीसरा और 24 साल बाद आदिवासी मुख्यमंत्री

ओडिशा को कांग्रेस के गिरिधर गमांग और हेमानंद बिस्वाल के बाद मोहन चरण माझी ( Mohan Charan Majhi ) ओडिशा के तीसरे आदिवासी मुख्यमंत्री बने। ओडिशा को 24 साल बाद कोई आदिवासी मुख्यमंत्री मिला। बिस्वाल, ओडिशा के पहले आदिवासी थे, जो दो बार मुख्यमंत्री रहे। कांग्रेस नेता पहली बार 7 दिसंबर, 1989 से 5 मार्च, 1990 के बीच की अवधि के लिए शीर्ष पद पर थे। वह 6 दिसंबर, 1999 को फिर से सीएम बने, जबकि उनका कार्यकाल 5 मार्च, 2000 को समाप्त हो गया। बिस्वाल छह साल के थे। समय के विधायक जिन्होंने लोकसभा में सुंदरगढ़ निर्वाचन क्षेत्र का भी प्रतिनिधित्व किया।

जब स्पीकर पर चलते सत्र के दौरान फेंका था दाल

मोहन चरण माझी की छवि फायर ब्रांड नेता के तौर पर भी मशहूर रही है । वाकया है साल 2023 का, जब मोहन चरण माझी सुर्खियों में आ गए थे, जब उन्होंने 700 करोड़ रुपये के कथित मिड-डे मील घोटाला उजागर करने के लिए अनूठे तरीके से विधान सभा में विरोध किया था। माझी ने तब एक कटोरी दाल (बिना उबली दाल) स्पीकर की तरफ उछालकर फेंक दिया था। इस हरकत के कारण विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें और उनके साथी विधायक मुकेश महालिंग को सस्पेंड भी कर दिया गया था।

Odisha two bjp mla suspended for throw pulses at assembly speaker Pramila Malik podium bjd arun kumar sahu | बीजेपी विधायक ने ओडिशा विधानसभा स्पीकर के मंच पर फेंकी दाल, 4 अक्टूबर

पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह और पीएम मोदी का जताया आभार

माझी ने ओडिशा में पहली भाजपा सरकार के गठन को सुनिश्चित करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय पर्यवेक्षकों राजनाथ सिंह, भूपेंद्र यादव और राज्य भाजपा प्रमुख मनमोहन सामल के प्रति आभार व्यक्त किया ।मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, धर्मेंद्र प्रधान और अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में भाजपा विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल रघुबर दास से मुलाकात की और उन्हें 78 भाजपा विधायकों की सूची और तीन अन्य निर्दलीय विधायकों के समर्थन पत्र भी सौंपे।

कल जनता मैदान में लेंगे मुख्यमंत्री की शपथ

मोहन चरण माझी अपने मंत्रिपरिषद के साथ बुधवार को जनता मैदान में शाम 4.45 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्य भाजपा प्रमुख ने ओडिशा के लोगों से बुधवार को अपने-अपने घरों में दो मिट्टी के दीपक जलाकर शपथ ग्रहण समारोह मनाने का आग्रह किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News