घरेलू यात्री विमान सेवा दो महीने के अंतराल के बाद 25 मई को दोबारा शुरू होने के बाद से उड़नों की संख्या लगातार बढ़ रही है। घरेलू उड़ानों की संख्या मंगलवार को लगातार दूसरे दिन 650 के पार रही और 60 हजार से अधिक यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचे ।

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज बताया कि घरेलू विमान सेवा का परिचालन दुबारा शुरू होने के बाद नवें दिन 02 जून को 657 उड़नों का परिचालन हुआ। इनमें 60,085 लोगों ने यात्रा की। इससे पहले 01 जून को सर्वाधिक 692 उड़नों में 64,651 यात्री अपने गंतव्य तक पहुँचे थे।कोविड-19 महामारी का संक्रमण नियंत्रित करने के लिए सरकार ने 25 मार्च से देश में घरेलू उड़नों के परिचालन पर रोक लगा दी थी। अंतरराष्ट्रीय उड़नों का परिचालन 22 मार्च से ही बंद है। केंद, सरकार ने नये दिशा-निर्देशों के साथ 25 मई से एक-तिहाई घरेलू यात्री उड़नों के परिचालन की अनुमति दी है
।


Download Android App
Download iOS App



