मानवता किस हद तक क्रूर हो सकती है, इसका इस बात से पता चलता है कि एक गर्भवती हथिनी को किसी व्यक्ति ने पटाखों से भरा अनानास खाने को दिया जिसकी वजह से उस बेजुबान मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। शर्मनाक करने वाली ये घटना केरल में हुई। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक हथिनी की उम्र 14 से 15 साल रही होगी।
‘साइलेंट वैली फॉरेस्ट’ में एक गर्भवती हथिनी 27 मई को इस क्रूरता का शिकार हो गई। जब हथिनी ने अनानास को खाने की कोशिश की तो पटाखे उसके मुंह में ही फट गए। वन अधिकारी ने बताया कि इससे पहले भी अप्रैल में कोल्लम जिले के पुनालुर क्षेत्र के पथनापुरम में इसी तरह से एक हथिनी की मौत हो गई थी।

उन्होंने कहा, “वन अधिकारियों को अपराधी को पकड़ने के लिए निर्देशित दिया गया है। उसे सजा दी जाएगी। हथिनी की दुखद मौत का मामला तब सामने आया जब वन अधिकारी मोहन कृष्णन ने अपने फेसबुक पेज पर एक भावनात्मक पोस्ट लिखा।
उन्होंने पोस्ट में लिखा, पटाखा हथिनी के मुंह में फूट गया और वह बुरी तरह जख्मी हो गई। इसके बावजूद भी उसने गांव में किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। वह बेहद सीधी थी। फॉरेस्ट ऑफिसर ने आगे लिखा, वह इतनी बुरी तरह जख्मी हो गई थी कि कुछ खा भी नहीं पा रही थी।
खाने की तलाश में वह वेल्लियार नदी तक पहुंची और नदी में मुंह डालकर खड़ी हो गई। शायद पानी में मुंह डालने से उसे आराम मिला हो। हाथी को सिर तक नदी में खड़ा देखकर कृष्णन नाम की महिला समझ गई थी कि वह मर गई है। इसके बाद लोगों को मामले की जानकारी हुई।


Download Android App
Download iOS App



