राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के महानिदेशक एस एन प्रधान ने कहा है कि ‘निसर्ग’ चक्रवात मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार ही मार्ग पर आगे बढ़ रहा है और बुधवार को दोपहर 2 बजे के करीब अलीबाग के निकट पहुंच गया है। और इस ‘‘प्रक्रिया’’ के अपराह्न चार बजे तक पूरा हो जाने का अनुमान है।
प्रधान ने कहा कि बल की 43 टीमों को गुजरात और महाराष्ट्र में तैनात किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘चक्रवात के रायगढ़ जिले में अलीबाग के निकट पहुंच गया है। और इस ‘‘प्रक्रिया’’ के अपराह्न चार बजे तक पूरा हो जाने का अनुमान है। उन्होंने कहा ‘‘बादल का दाहिना हिस्सा महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्र, खासकर रायगढ़ जिले से होकर गुजर रहा है। यह आगामी तीन घंटे में मुंबई और ठाणे जिलों में पहुंचेगा।’’
प्रधान ने कहा प्रधान ने चक्रवात की ताजा जानकारी संबंधी एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘चक्रवात उसी मार्ग पर आगे बढ़ रहा है, जिसका अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है और महाराष्ट्र के दक्षिणी हिस्सों में चक्रवात बनने के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं।’’
महानिदेशक ने बताया कि रत्नागिरी में तेज हवाएं चल रही हैं और बारिश हो रही है। उन्होंने बताया कि लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम लगभग पूरा हो गया है। एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं और आश्रय स्थलों में लोगों को सामाजिक दूरी बरकरार रखते हुए जीवनरक्षा संबंधी कौशल के बारे में बताया जा रहा है।
प्रधान ने बताया कि केंद्र और राज्य एजेंसियों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और अत्यंत निकट समन्वय स्थापित किया गया है। उन्होंने चक्रवात से सफलतापूर्वक निपटने की उम्मीद जताई। चक्रवात ‘निसर्ग’ से पहले चक्रवात ‘अम्फान’ ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटवर्ती इलाकों में भारी तबाही मचाई थी।


Download Android App
Download iOS App



