राजस्थान में कोरोना संक्रमण 102 नये मामले सामने आये, राज्य में मरीजों की संख्या 9475 हुई

Summary :

राजस्थान में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 102 नये मामले सामने आए जिससे राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 9475 हो गयी।

राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बरकरार है। राज्य में इस खतरनाक वायरस का फैलाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहा पर बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 102 नये मामले सामने आए जिससे राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 9475 हो गयी।
अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह साढ़े 10 बजे तक सामने आए नये संक्रमितों में से जयपुर में 28, भरतपुर में 18, अलवर में 13, झालावाड़ में दस, डूंगरपुर, बारां, कोटा व राजसमंद में तीन तीन तीन नये मामले भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में इस संक्रमण से अब तक कुल 203 लोगों की मौत हो चुकी हैं। अकेले जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 96 हो गया है जबकि जोधपुर में 19 और कोटा में 17 रोगियों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के आठ रोगियों की भी यहां मौत हुई है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।

UP में शिक्षकों की भर्ती पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने लगाई रोक, अभ्यर्थियों को एक सप्ताह का दिया समय

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

Desk Team