घरेलू यात्री विमान सेवा दो महीने के अंतराल के बाद 25 मई को दोबारा शुरू होने के बाद से उड़नों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को सबसे ज्यादा 697 उड़नों में 64,500 यात्रियों ने सफर किया।
नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को बताया कि 05 जून को आधी रात तक देश के विभिन्न हवाई अड्डों से कुल 697 उड़नें रवाना हुईं। इनमें 64,500 यात्री अपने गंतव्य तक पहुँचे।पटरी पर लौटने की कोशिश कर रहे देश के विमानन क्षेत्र के लिए 25 मई से अब तक उड़नों की यह सर्वाधिक संख्या है। इससे पहले 01 जून को 692 उड़नों में 64,651 यात्रियों ने सफर किया था। गत 04 जून को 671 उड़नों में 60,306 यात्री अपने गंतव्यों तक पहुँचे थे।
वंदे भारत मिशन -3 के तहत अब तक 22000 टिकटों की हो चुकी है बुकिंग
कोविड-19 महामारी का संक्रमण नियंत्रित करने के लिए सरकार ने 25 मार्च से देश में घरेलू उड़नों के परिचालन पर रोक लगा दी थी। अंतरराष्ट्रीय उड़नों का परिचालन 22 मार्च से ही बंद है। केंद्र सरकार ने नये दिशा-निर्देशों के साथ 25 मई से एक-तिहाई घरेलू यात्री उड़नों के परिचालन की अनुमति दी है।


Download Android App
Download iOS App



