तो इंडस्‍ट्री के इस मशहूर एक्टर की वजह से कभी नहीं बनी अमिताभ बच्चन और माधुरी दीक्षित की फिल्मों में जोड़ी

Summary :

वैसे अक्सर अपने लगभग हर मशहूर स्टार की जोड़ी एक साथ बनते हुए बड़े पर्दे पर देखी होगी। लेकिन इनमें से कुछ ऐसे भी हैं

वैसे अक्सर अपने लगभग हर मशहूर स्टार की जोड़ी एक साथ बनते हुए बड़े पर्दे पर देखी होगी। लेकिन इनमें से कुछ ऐसे भी हैं जिनका नाम ही चर्चा में आया और वो जोड़ी एक साथ कभी दिखाई नहीं दी। ऐसे में बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन और एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित इंडस्ट्री के सबसे मशहूर सेलेब्स में से एक हैं। इन दोनों ही मेल और फीमेल स्टार्स की दो काफी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इतना ही नहीं अमिताभ बच्‍चन और माधुरी दीक्षित बॉलीवुड जगत के सबसे टैलंटेड सितारों में से एक माने जाते हैं। ये दोनों ही कलाकार ऐसे हैं जिनकी फिल्‍मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार तो रहा,लेकिन अमिताभ और  माधुरी दोनों ने ही कभी एक साथ स्क्रीन शेयर नहीं की।
वैसे एक बार ऐसा मौका भी मिला जब  दोनों स्टार्स एक साथ दिखाई देते,परन्तु अनिल कपूर की वजह से वो भी हाथ से छूट गया। तो चलिए आज हम आपको बतातें हैं, क्‍या था 80 के दशक का वो किस्‍सा…
सिर्फ गाने में आए नजर
बता दें जिस तरह अमिताभ बच्‍चन एक्टिंग में माहिर हैं ठीक उसी तरह माधुरी दीक्षित ने भी अभिनय की दुनिया अलग मुकाम हासिल किया हुआ है। इन दोनों ही स्टार्स की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। बेशक अमिताभ बच्‍चन और माधुरी दीक्षित फिल्मों में कभी साथ में नहीं दिखाई दिए हो लेकिन एक  फिल्म बड़े मियां छोटे मियां के गाने ‘ओए मखणा’ में साथ दिखे थे।
दरअसल तब माजरा कुछ यू था कि माधुरी ने 80 के दशक में बॉलीवुड डेब्‍यू किया था। वहीं शुरुआत के दिनों में उन्‍हें अच्‍छा रिस्‍पॉन्‍स नहीं मिला और तब अभिनेता उनके साथ काम नहीं करना चाह रहे थे।
एक्टर के साथ बनी जोड़ी
इसके बाद माधुरी के साथ काम करने के लिए अनिल कपूर आगे आए और उन्‍होंले ऐक्‍ट्रेस के साथ ‘बेटा’, ‘तेजाब’, ‘हिफाजत’, ‘परिंदा’ जैसी हिट फिल्में दीं और फिर इन्हीं सभी फिल्मों के बाद  माधुरी स्टार बन गईं।
जब अनिल के साथ हिट होने के बाद माधुरी को अमिताभ बच्‍चन के साथ एक फिल्म ऑफर हुई,मगर तब माधुरी को अनिल कपूर ने यह फिल्‍म करने से इंकार कर दिया। वैसे कहा तो यह भी जाता है कि अनिल उस समय माधुरी के साथ काम करने को लेकर बहुत ज्यादा पजेसिव हो गए थे।
हालांकि दोनों की जिंदगी में एक समय ऐसा भी आया जब अनिल और माधुरी खुद किसी फिल्‍म में लम्बे वक्त तक साथ नहीं नजर आये। वहीं अब कई सालों के बाद  2019 में माधुरी और अनिल मल्‍टीस्‍टारर फिल्‍म ‘टोटल धमाल’ में एक साथ दिखाई दिए हैं। 

Desk Team