केरल के बाद हिमाचल प्रदेश में हैवानियत, गर्भवती गाय को खिलाया विस्फोटक

Summary :

केरल के मलप्पुरम में एक गर्भवती हथिनी की विस्फोटक खाने से हुई मौत के बाद हिमाचल प्रदेश से भी ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

केरल के मलप्पुरम में एक गर्भवती हथिनी की विस्फोटक खाने से हुई मौत के बाद हिमाचल प्रदेश से भी ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बिलासपुर में झंडुता इलाके में एक गर्भवती गाय को विस्फोटक का गोला खिला दिया गया।
इससे गाय बुरी तरह से जख्मी हो गई। गाय के मालिक ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। मालिक ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर गाय को विस्फोटक खिलाने का आरोप लगाया है।

बता दें कि इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिमाचल पुलिस ने इसपर मामला दर्ज कर लिया है साथ ही पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। बता दें कि इस घटना के बाद से ही आस-पास के इलाकों मे रह रहे लोगों के आक्रोश देखने को मिल रहा है।

Desk Team