MP पुलिस ने विदिशा जिले में राज्य विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान की तस्वीरें खींचने और उन्हें सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोप में 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। राज्य में 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 17 नवंबर को संपन्न हुआ और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।
HIGHLIGHTS POINTS:
- MP में मतदान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करना पड़ा भारी
- मध्यप्रदेश पुलिस ने 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है
- चुनाव आयोग के नियमों का हुआ उल्लंघन
MP में चुनाव आयोग के नियमों का हुआ उल्लंघन
एफआईआर कॉपी के मुताबिक, चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में बुधवार शाम (22 नवंबर) जिले के सिरोंज पुलिस स्टेशन में अतिरिक्त रिटर्निंग ऑफिसर संजय चौरसिया (48) की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया था। मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 188 और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 128 के तहत दर्ज किया गया था।
मतदान केंद्र पर मोबाइल फोन और कैमरा ले जाने इजाजत नहीं
विदिशा कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने कहा, हमें अतिरिक्त रिटर्निंग ऑफिसर से शिकायत मिली कि मतदान केंद्र पर मोबाइल फोन और कैमरे की अनुमति नहीं थी। लेकिन कुछ मतदाताओं ने ईवीएम पर वोट डालते समय तस्वीरें खींच लीं और इसे वायरल कर दिया।यह चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन है। इसके अलावा यह पोस्ट मतदान केंद्र पर मौजूद चुनाव अधिकारियों के लापरवाह रवैये को भी उजागर करता है। इस तरह के कृत्य न केवल वोट की गोपनीयता का उल्लंघन करते हैं बल्कि भविष्य के चुनावों पर भी असर डालते हैं। इससे चुनाव की एक अनुशासनात्मक गरिमा पर भी सवाल खड़ा हो रहा है।


Download Android App
Download iOS App




