MP: मध्यप्रदेश के जबलपुर में बुधवार देर शाम भीषण सड़क हादसा हुआ है। लोगों से भरे एक ऑटो रिक्शा को सामने से आ रहे ट्रक जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल है। इस सड़क हादसे में करीब 11 लोग घायल भी हुए हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़कों पर लगाया जाम
यह हादसा जबलपुर के मझगवां थाना क्षेत्र में स्थित सिहोरा-मझगवां रोड पर हुई। एक ऑटो सवारियों को भरके जबलपुर की ओर से आ रहा था। रास्ते में पहले ट्रक और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हुई। इसके बाद लोगों से भरे ऑटो पर ट्रक पलट गया, जिससे चीफ-पुकार मच गई। सड़क पर लाशें बिखरी हुई थीं, जिसे देखकर लोगों का दिल दहल गया। घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर है। वहीं घटना को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने सड़क पर लंबा जाम लगा दिया।
जबलपुर ASP ने मामले की दी जानकारी
जबलपुर ASP सूर्यकांत शर्मा ने बताया, एक ट्रक और ऑटो की भिड़ंत हो जाने से 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जो ऑटो में बैठे थे। 11 लोग घायल हैं। ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। इस मामले में कठोर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। ऑटो में सवार लोग मजदूरी के लिए जा रहे थे। मृतकों में से 4 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं। घायलों में 7 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं।
#WATCH जबलपुर, मध्य प्रदेश: जबलपुर ASP सूर्यकांत शर्मा ने बताया, “…एक ट्रक और ऑटो की भिड़ंत हो जाने से 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जो ऑटो में बैठे थे। 11 लोग घायल हैं। ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। इस मामले में कठोर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है… ऑटो में सवार… pic.twitter.com/7g8WjPtkiv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 18, 2024
मृतकों को आर्थिक सहायता
मृतकों के परिजन और घायल व्यक्तियों को आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। सीएम मोहन यादव ने मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रूपए आर्थिक सहायता के तौर पर देने की घोषणा की है। मृतक के परिजनों को सड़क दुर्घटना निधि से 15,000 रूपए मिलेंगे। वहीं, घायल व्यक्तियों का निःशुल्क उपचार एवं सड़क दुर्घटना निधि से 7500 रूपए मिलेंगे। संतोष सिंह बडकरे विधायक सिहोरा द्वारा मृतक के परिजनों को 5,000 की तात्कालिक सहायता देने की बात कही गई। इसके साथ ही संबल योजना के हितग्राही होने की स्थिति में मृतक के परिजनों को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अलग से दी जाएगी।
जबलपुर जिले के अंतर्गत सिहोरा-मझगवां रोड पर ग्राम नूजी के पास लोडिंग ऑटो और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में ऑटो सवार सात यात्रियों की असामयिक मृत्यु का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देशित किया है।
बाबा महाकाल दिवंगतों की आत्मा को…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) September 18, 2024
मौके पर पहुंचे कलेक्टर एसपी
घटना के बाद मौके पर पहुंची जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना और पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने मृतक के परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त किया और घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे। कलेक्टर ने मृतक के परिजनों को और घायलों को राहत राशि की जानकारी दी। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



