MP News: धार में आकाशीय बिजली गिरने से 3 की मौत, 1 घायल

Summary :

MP News: मध्य प्रदेश के धार में बिजली गिरने से 3 बच्चों की मौत हो गई है। जबकि एक गंभीर रूस से घायल हुआ है। घटना के दौरान बाहर खेल रहे बच्चे बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े हो गए थे। मृतक बच्चों की उम्र 10 से 15 साल के बीच की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक 3 बच्चों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेजा गया, वहीं घायल बच्चे का इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल। Highlights MP के धार में आकाशीय बिजली गिरने से 3 की मौत,…

MP News: मध्य प्रदेश के धार में बिजली गिरने से 3 बच्चों की मौत हो गई है। जबकि एक गंभीर रूस से घायल हुआ है। घटना के दौरान बाहर खेल रहे बच्चे बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े हो गए थे। मृतक बच्चों की उम्र 10 से 15 साल के बीच की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक 3 बच्चों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेजा गया, वहीं घायल बच्चे का इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल।

Highlights

  • MP के धार में आकाशीय बिजली गिरने से 3 की मौत, 1 घायल
  • बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे बच्चे
  • मृतक बच्चों की उम्र 10 से 15 के बीच है

 

एसडीएम ने दी जानकारी

मामले की जानकारी देते हुए धार की एसडीएम रोशनी पाटीदार ने कहा, धार की अर्जुन नगर कॉलोनी में बिजली गिरने से 3 बच्चों की मृत्यु हुई है और एक गंभीर रूस से घायल है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

10 से 15 साल है बच्चों की उम्र

मंगलवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के पास ये घटना हुई। फड़के स्टूडियो के बाहरी मैदान के एक नीम के पेड़ के नीचे बच्चे बारिश से बचने के लिए खड़े थे। अचानक से गिरी बिजली में तीन बच्चे इसकी चपेट में आ गए। इसमें 15 वर्षीय पंकज, 10 वर्षीय गणेश और 10 वर्षीय विजय की मौत हो गई। घटना में 15 वर्षीय शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसका उपचार जिला चिकित्सालय के आईसीयू वार्ड में चल रहा है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Rahul Kumar Rawat