MP News: सीहोर के बुधनी क्षेत्र में एक बाघ शावक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत। हादसा में दो अन्य बाघ गंभीर रूप से घायल हो गए है। बाघ की मौत से इलाके में हड़कंप का माहौल पैदा हो गया है। घटना की सूचना के बाद तुरंत वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शावक बाघों को रेस्क्यू किया है। मृत टाइगर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Highlights
- सीहोर में ट्रेन की चपेट में आने से 1 बाघ की मौत 2 घायल
- विशेष ट्रेन से शावकों को इलाज के लिए भोपाल भेजा गया
- बाघ के मौत से इलाके में हड़कंप का माहौल
घायल शावकों के लिए विशेष ट्रेन की व्यवस्था
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर जख्मी शावकों के लिए विशेष ट्रेन भेजी गई। दोनों घायल शावकों को रेस्क्यू करके उपचार के लिए विशेष ट्रेन से वन विहार भोपाल पहुंचाया गया। साथ ही मृत शावक का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया गया। उचित इलाज के बाद दोनों शावकों को बचा लिया गया है।
विभाग ने घटना की दी जानकारी
मामले की जानकारी देते हुए सी.सी.एफ. राजेश खरे ने बताया, संभावना है कि सुबह बाघिन अपने शावकों के साथ पानी पीने जा रही होगी। उसी दौरान तीन शावक ट्रेन की चपेट में आ गए। एक शावक की मौत हो गई और 2 घायल हो गए। जैसे ही इसकी जानकारी विभाग को लगी हम तुरंत घटना स्थल के लिए रवाना हो गए…दोनों शावकों को रेस्क्यू करके वन विहार भोपाल उपचार हेतु पहुंचाया गया है।
रेस्क्यू के दौरान मची अफरातफरी
जानकारी के मुताबिक, सोमवार को ट्रेन की चपेट में तीन टाइगर आ गए थे। जिसमें एक टाइगर की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे वन विभाग की टीम गंभीर घायलों का उपचार करने के लिए रेस्क्यू कर रही थी। तभी दहाड़ती हुई शावकों की मां पहुंची जिससे अफरातफरी मच गई। सभी लोग पीछे भागे, जिसमें वन विभाग की एसडीओ पैर फैक्चर हो गया। रेस्क्यू को रोकना पड़ा। मंगलवार को टीम ने फिर रेस्क्यू चलाया और ट्रेन से सफलतापूर्वक रेस्क्यू को पूरा किया।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



